BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के अशोक नगर अटल आवास निवासी 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। इसी बीच बीती शाम वह अस्पताल से निकलकर घर पहुंच गया। लेकिन अगली सुबह उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उल्टी होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सिम्स लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मोहम्मद शानुल पिता मोहम्मद मुमताज, उम्र 28 वर्ष, निवासी अशोक नगर अटल आवास बिलासपुर के रूप में हुई है। मूलतः बिहार का रहने वाला शानुल बिलासपुर में रहकर फैब्रिकेशन का काम करता था। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों मोहम्मद शानुल की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान बीती शाम वह अस्पताल से निकलकर अपने घर पहुंच गया। परिजनों को लगा कि वह घर पर आराम कर रहा है, लेकिन अगली सुबह उसकी हालत फिर बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि सुबह अचानक शानुल को उल्टी होने लगी और उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। घबराए परिजन तत्काल उसे लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल युवक की मौत किस वजह से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसकी बीमारी और उपचार से जुड़े पहलुओं की जानकारी सामने आना बाकी है। मामले में अस्पताल की आवश्यक प्रक्रिया के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14... सरगुजा में हाथियों ने मचाया उत्पात : एक महीने में 12 से ज्यादा घर तोड़े, 100 हेक्टेयर से अधिक फसलें क...