Raftaar News Cg

पुल की रेलिंग से टकराई कार, 4 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत..NH-30 पर दर्दनाक हादसा, दो गंभीर घायल!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बीती रात 1 बजे आतुरगांव के पास हुआ, जहां पुल निर्माण के चलते डायवर्ट की गई सड़क पर तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकरा गई और आग की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार में सवार छह युवक मूरबांध से कांकेर की ओर जा रहे थे। आतुरगांव के पास सड़क निर्माण के कारण रास्ता डायवर्ट किया गया था। तेज रफ्तार और संभवतः नशे की हालत में ड्राइवर युवराज सोरी कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई। चार युवक कार में ही फंस गए और जिंदा जल गए, जबकि दो युवक किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे। मौके पर पहुंची कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार युवकों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान……

01. युवराज सोरी (24) निवासी बाड़ाटोला, कांकेर,

02. हेमंत शोरी (20) निवासी सिंघनपुर, केशकाल,

03. सूरज उइके (19) निवासी इंडेरापाल, केशकाल,

04. दीपक मरावी (19) निवासी डुंडेरापाल, केशकाल.

घायल……

01. प्रीतम नेताम (21) निवासी केशकाल,

02. पृथ्वीराज सलाम (19) निवासी केशकाल,

दोनों घायलों को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच में सामने आया है कि सभी युवक संभवतः नशे की हालत में थे। कार मालिक प्रशांत सिन्हा की थी, जिसे ड्राइवर युवराज सोरी बुकिंग के नाम पर ले गया था, लेकिन रात में मालिक को बिना बताए दोस्तों के साथ निकल गया। एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!