बिलासपुर! चाकूबाजी से दहला अशोक नगर: छट्ठी कार्यक्रम में खूनी संघर्ष, सात आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अशोक नगर मुरूम खदान में छट्ठी समारोह के दौरान हुए खूनी संघर्ष से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना में दो लोगों पर चाकू व डंडों से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9:30 बजे ओमप्रकाश मानिकपुरी घर के बाहर खड़े थे, तभी मोहल्ले का संजू भागते हुए आया और बताया कि पप्पू साहू के घर चल रहे छट्ठी कार्यक्रम में झगड़ा हो रहा है। ओमप्रकाश जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि श्रवण साहू पर मुन्नू खान, रिंकू खान, अकबर खान, असरफ खान, सलमान खान, खिजाम खान और सहाजद खान मिलकर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर रहे थे। जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो रिंकू खान ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मुन्नू खान ने चाकू से उसके पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसी दौरान किसी ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे ओमप्रकाश जमीन पर गिर पड़ा। आरोपियों ने श्रवण साहू और ओमप्रकाश को मौत के घाट उतारने की नीयत से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार को आरोपियों को उनके ठिकानों से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया, साथ ही वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….
01. मोहम्मद मुख्तार खान उर्फ मुन्नू पिता करीम खान उम्र 19 वर्ष,
02. मोह. मिराज उर्फ रिंकू पिता मोह. अन्नू उम्र 21 वर्ष,
03. अकबर खान पिता अमजद खान उम्र 19 वर्ष,
04. असरफ खान पिता अमजद खान उम्र 19 वर्ष,
05. सलमान उर्फ बौना खान पिता मुन्ने खान उम्र 24 वर्ष,
06. खिजाम खान पिता सद्दाम खान उम्र 19 वर्ष,
07. सहाजद खान उर्फ छोटू पिता बन्ने खान उम्र 20 वर्ष, सभी निवासी अशोक नगर एकता कालोनी सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।



















