BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह अज्ञात, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक कॉलेज छात्र ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 23 वर्षीय विनय साहू के रूप में हुई है, जो एक स्थानीय कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। रविवार रात विनय रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब उसकी मां चाय लेकर उसके कमरे में पहुंची, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने अपने पति क्रांति साहू को बुलाया। दरवाजा खोलते ही विनय फांसी के फंदे से झूलता मिला। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय के पिता क्रांति साहू ने बताया कि बेटे ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था, जिससे आत्महत्या की वजह समझी जा सके। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...