ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे प्रधान आरक्षक समेत 6 की मौत, पढ़िए पूरी खबर……..

सोनभद्र: (प्रांशु क्षत्रिय) वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे 5A पर रविवार शाम भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रधान आरक्षक समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रेलर ने क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सीधे सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। यह हादसा हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आ गया और सामने से आ रही कार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में बैठे एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है। इनमें करौंदा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि प्रकाश मिश्रा भी शामिल हैं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल चोपन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक……….

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

पुलिस जांच में जुटी………

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...