BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

NTPC सीपत के रेलवे ट्रैक पर कोयला चोरी का प्रयास, दो आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए..पुलिस ने भेजा जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी सीपत से जुड़े एमजीआर रेलवे ट्रैक पर कोयला चोरी का प्रयास करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया है। इस संबंध में एनटीपीसी सीपत में पदस्थ सीनियर मैनेजर देव प्रभाकर तिवारी ने थाना सीपत में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मार्च की रात एमजीआर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि प्लांट से लगभग चार किलोमीटर दूर ग्राम परसाही एवं दर्राभाठा के बीच एनटीपीसी रेलवे ट्रैक पर कोयला चोरों द्वारा ट्रेन का ब्रेक प्रेशर पाइप निकालकर ट्रेन को खड़ा कर दिया गया है और कोयला चोरी का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भूपेंद्र कमल और दीपक पोर्ते निवासी खांडा बताया। दोनों को सीआईएसएफ द्वारा थाना सीपत लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। सीपत पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...