Raftaar News Cg

बिलासपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड का मामला आया सामने, कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, सकरी ओवरब्रिज की घटना

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) आज दोपहर बिलासपुर में सकरी ओवरब्रिज के सामने दिनदहाड़े गोली कांड का मामला सामने आया है, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना अंतर्गत थाने से कुछ मीटर दूर ही अज्ञात बदमाशों ने गोली कांड को अंजाम दिया है। गोलीकांड में कांग्रेस नेता संजीव त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की जिससे मौके पर ही संजू त्रिपाठी की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। मौजूदा लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बाईपास पर संजू त्रिपाठी अपने निजी वाहन में कहीं से आ रहे थे और इस दौरान आने से चंद मीटर दूर ही अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे कार सवार संजू त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई। वही आरोपियों की सकरी पुलिस तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप