BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

पड़ोसी ने मुकबाघिर युवती का किया रेप, 14 दिन के भीतर दूसरी घटना, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच…….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार शाम को रायगढ़ जिले के कोतरा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें एक मूक-बधिर युवती के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की है जब पीड़िता के भाई और भाभी किराना सामान खरीदने के लिए बाजार गए हुए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक ने पीड़िता के घर पर पहुँचकर, जो कि मूक-बधिर थी और घर के पास बाड़ी में काम कर रही थी, दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के भाई और भाभी जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि पीड़िता अत्यंत परेशान और रो रही थी। पूछताछ करने पर पीड़िता ने उन्हें आरोपी के घर तक ले जाकर अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत मिलने के तुरंत बाद, पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

14 दिन के भीतर दूसरी घटना:- 

यह घटना 14 दिनों के भीतर की दूसरी घटना है। इससे पहले 19 अगस्त को 8 लोगों ने एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...