Cg bordChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: अवैध शराब का धंधा ध्वस्त; तालाब में छुपा रखा था शराब का जखीरा! पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…100 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कोटा थाना पुलिस ने ग्राम गनियारी में दबिश देकर 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, साथ ही 700-800 किलो ग्राम महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया। इस कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गनियारी वर्मा मोहल्ला में छापेमारी की। अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों से 100 लीटर कच्ची शराब जब्त…….

छापेमारी के दौरान पुलिस ने धर्मेंद्र वर्मा (44 वर्ष) के पास से 12 लीटर, जमोतरी वर्मा के पास से 20 लीटर, विक्की वर्मा (32 वर्ष) के पास से 20 लीटर, कुंवारिया बाई वर्मा (45 वर्ष) के पास से 18 लीटर और शरारती वर्मा (36 वर्ष) के पास से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।

तालाब में छिपाकर रखा महुआ लाहन किया नष्ट…….

शराब निर्माण के लिए प्लास्टिक के डिब्बों में तालाब में छुपाकर रखा गया 700-800 किलो से अधिक महुआ लाहन भी बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……….

थाना प्रभारी राज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक ओंकार बंजारे, मोहन लाल सोनी, प्रधान आरक्षक घनश्याम आदिल, सनत पटेल, आरक्षक भोप साहू, संतोष श्रीवास, अजय सोनी, ओंकार नेताम, प्रफुल्ल यादव, महादेव कुजूर, जलेश्वर साहू, धनराज कुंभकार, दीपक यादव, नंदू यादव, अखिलेश पारकर, ख़ेमंत पाल, महिला आरक्षक दिपिका लोनिया, पुर्णिमा सिदार।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...