ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी और बच्चा घायल…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) डीडी नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और दो साल का बच्चा भी घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान अश्विनी नगर निवासी मो. राज देवड्या (32 वर्ष) के रूप में हुई है। रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दुर्ग से रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान डीडी नगर इलाके में पीछे से आई तेज रफ्तार इंडिगो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार बाइक समेत मो. राज को करीब 200 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल परिवार को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मो. राज देवड्या का इलाज शुरू किया, लेकिन सिर पर आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर डीडी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। परिजनों का कहना है कि मो. राज पूरी तरह सतर्क होकर बाइक चला रहे थे, लेकिन पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...