BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! देह व्यापार का हुआ पर्दाफाश: पुलिस की कार्रवाई में कई युवतियां गिरफ्तार…स्थानीय लोग थे परेशान, पुलिस ने किया छापा, होगी सख्त कार्यवाही, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ भवन के पास संचालित अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा, जिसमें कई युवतियों व महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ भवन के आसपास रहने वाले लोग और गार्डन में घूमने जाने वाले परिवार लंबे समय से इस अवैध गतिविधि से परेशान थे। लोगों का कहना था कि इस क्षेत्र से गुजरते समय वे असहज महसूस करते थे और समाजिक मर्यादा का उल्लंघन होता देख चिंतित थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इलाके में छानबीन की और सटीक सूचना मिलने पर रेड मारी। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद कई युवतियों व महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश