बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवती!


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और फोटो वायरल कर दहशत का माहौल बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब एक युवती का चाकू और सिगरेट के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो को लेकर कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम हैंडल heyyy_tanny से कुछ दिन पहले एक स्टोरी शेयर की गई थी, जिसमें एक युवती सिगरेट के साथ हाथ में चाकू दिखाती नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। शहर में इससे पहले भी युवाओं द्वारा हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे वीडियो से लोगों में भय का माहौल बनने के साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। अब सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस कब और कितनी सख्ती करती है?

