BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वीडियो वायरल!


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत क्षेत्र स्थित हंसा पेट्रोल पंप को लेकर एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दर्राभाठा पंचायत के ग्राम दवनडीह निवासी राहुल सिंह पोर्ते का आरोप है कि उन्होंने पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया, लेकिन रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद उन्हें पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। युवक ने वीडियो बनाकर लोगों से पेट्रोल पंप पर सावधानी बरतने की अपील की और आरोप लगाया कि यहां पेट्रोल की मात्रा में कथित रूप से गड़बड़ी की जाती है। हालांकि, युवक के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के बाद मामला जांच का विषय बन गया है। पेट्रोल की वास्तविक मात्रा और मशीन की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
