BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर क्षेत्र के सिल्ली मोड़ के पास शनिवार को कार सवार युवकों द्वारा बाइक सवार दो युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। अचानक हुए हमले में नवागांव मोहदा निवासी अजय भानू (35) घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर कार समेत जंगल की ओर फरार हो गए। फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अजय भानू अपने परिचित राहुल के साथ बाइक से सिल्ली मोड़ की ओर गए थे। काम निपटाकर दोनों वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से कार में सवार करीब सात-आठ युवक पहुंचे और बाइक सवारों को रोककर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने अजय पर चाकू से भी वार किया, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद कार सवार युवक जंगल की ओर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल अजय को रतनपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। राहुल के मुताबिक, घटना के बाद परिचितों के साथ हमलावरों की तलाश की गई, लेकिन आरोपी जंगल की ओर भाग चुके थे। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस मामले की जांच कर हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान स्पष्ट कर सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...