BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में डीजे बजाने से मना करना युवकों को भारी पड़ गया। पूर्व रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ रास्ता रोककर युवक और उसके साथियों से गाली-गलौज की और चाकू-डंडे से मारपीट कर दी। शिकायत के बाद कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे ग्राम पोंसरा निवासी आयुष रजक अपने साथियों के साथ बिरकोना से डीजे को वाहन में लोड कर गांव लौट रहा था। जलसो के पास पिंटू वर्मा और उसके साथियों ने रास्ता रोक लिया और डीजे बजाने को कहा। मना करने पर विवाद बढ़ गया और पिंटू ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों ने डंडे व स्टिक से मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और पिंटू वर्मा (19) तथा दुर्गेश कुमार गोंड (20) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और डंडा भी जब्त किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना...