BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर निर्माण नहीं कराने का आरोप..ग्रामीणों ने जनदर्शन में सौंपी शिकायत, सचिव को हटाने कलेक्टर से गुहार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत मदनपुर में पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत सौंपकर पंचायत सचिव संतोष कुमार तिवारी को तत्काल हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत निधि के उपयोग में भारी अनियमितता बरती गई है, जिससे गांव के कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। शिकायत में कहा गया है कि पंचायत की आय-व्यय का विवरण मांगने पर सचिव स्पष्ट जानकारी देने के बजाय टालमटोल करते हैं। जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच जल व्यवस्था, मोटर, वायरिंग, रेत, सीमेंट सहित कई कार्यों के भुगतान लंबित हैं, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों और हितग्राहियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत क्षेत्र में आरसीसी सड़क सहित कई निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। मोतीलाल तालाब के पास बनी सड़क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। वहीं शासकीय हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए स्वीकृत करीब 9 लाख रुपये की राशि निकाल लिए जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पंचायत कार्यालय नियमित रूप से नहीं खुलता, जिससे आम लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें ग्राम पंचायत मदनपुर से हटाने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....