BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

जनता के बीच रहकर सेवा करने का संकल्प! मोहम्मद नज़ीर ने क्षेत्र क्रमांक 3 से भरा नामांकन..लोगों को अब तक सिर्फ वादे मिले, अब असली नेता की तलाश: नज़ीर…मिल रहा भरपूर समर्थन, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 3 से मोहम्मद नज़ीर ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विकास और जनता की सेवा के उद्देश्य से चुनाव लड़ रहे हैं। मोहम्मद नज़ीर ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से सामाजिक और धार्मिक सेवा में सक्रिय रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के, वे लगातार जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत रहे हैं। अब चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन्हें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का अपार समर्थन मिल रहा है, जिससे वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। क्षेत्र के मतदाताओं ने भी खुलकर अपनी राय रखते हुए कहा कि अब तक जितने भी जनपद सदस्य चुने गए, वे चुनाव जीतने के बाद 5 साल तक क्षेत्र से गायब रहे। लेकिन अब वे बदलाव चाहते हैं और ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहते हैं, जो वास्तव में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...