BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायित्व का तैयार होगा खाका!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर स्मार्ट सिटी के तहत तैयार की गई परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव को लेकर अब व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार की जाएगी। हर प्रोजेक्ट के लिए अलग एसओपी तैयार होगी, ताकि परियोजनाओं का बेहतर और लंबे समय तक उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही नागरिकों के लिए इन सुविधाओं का इस्तेमाल बढ़ाने और परियोजनाओं से राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने पर भी जोर दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में गुरुवार को बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 20वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के वर्तमान संचालन से लेकर उनके भविष्य के उपयोग, रखरखाव और आर्थिक स्थायित्व तक विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

हर प्रोजेक्ट के लिए तय होगी जिम्मेदारी…….

प्रमुख सचिव बोरा ने परियोजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए स्पष्ट एसओपी तैयार करने और निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि किस परियोजना में किस अधिकारी या कर्मचारी की क्या जिम्मेदारी होगी, इसे स्पष्ट रूप से तय किया जाए। उन्होंने परियोजनाओं के बेहतर उपयोग की संभावनाएं तलाशने के साथ-साथ राजस्व सृजन की दिशा में भी काम करने को कहा। आवश्यकता के अनुसार पीपीपी मॉडल की संभावनाओं पर आगे बढ़ने के निर्देश भी दिए गए।

ट्रेनिंग सेंटर से बढ़ेगी अधिकारियों-कर्मचारियों की क्षमता…….

बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए मानव संसाधन की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से अधिक लोगों को जोड़ने तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं कार्य अनुभव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

एजुकेशन हब के अकादमिक ब्लॉक पर भी चर्चा…….

बैठक में एजुकेशन हब में अकादमिक ब्लॉक के निर्माण के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपलब्ध बीएससीएल निधि से प्रस्तावित कार्य को संस्थागत स्थायित्व और बेहतर उपयोग की दृष्टि से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा जल संबंधी कार्यों और नगरीय सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विषय भी बैठक में रखे गए। बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बिलासपुर में चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ उनके भविष्य के संचालन की कार्ययोजना पर भी मंथन किया गया। परियोजनाओं की दीर्घकालिक उपयोगिता, रखरखाव और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर रहा। मंत्रालय से वर्चुअली हुई बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, संचालक नीलेश महादेव क्षीरसागर, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक भीम सिंह कंवर, चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक अग्रवाल, भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि सुजीत कुमार, बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक प्रकाश कुमार सर्वे सहित संचालक मंडल के अन्य सदस्य एवं अधिकारी ऑनलाइन जुड़े।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...