BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विशेष टास्क फोर्स (STF) बिलासपुर ने अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। आरोपी पिछले करीब 19 वर्षों से बिलासपुर में रहकर लिफ्ट मेंटेनेंस का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने बांग्लादेश से वर्ष 2005 में भारत आने और भारतीय दस्तावेज गलत तरीके से बनवाने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां से निकल गया था। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। STF निरीक्षक संजय शिंदे को सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति सरकंडा क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने उसके संभावित ठिकानों की लगातार निगरानी और पतासाजी की। 24 सितंबर 2026 की तड़के करीब 5 बजे सूर्या विहार कॉलोनी स्थित किराये के मकान में दबिश देकर संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। इससे पहले उसके बंगालीपारा गली नंबर-3, सरकंडा में रहने की जानकारी भी सामने आई। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अतीक हुसैन (42), पिता स्व. मोहम्मद हुसैन बताया। पुलिस के अनुसार उसने अपना मूल पता ग्राम नाईखोने, थाना अरैहजार, जिला नारायणगंज, ढाका, बांग्लादेश बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह वर्ष 2005 में बांग्लादेश से भारत आया था। वर्ष 2005 से 2007 तक तमिलनाडु में रहने के बाद वर्ष 2007 में बिलासपुर आया और यहां NTPC सीपत में BECO LIFTS PRIVATE LIMITED में लिफ्ट मेंटेनेंस का काम कर रहा था।

पासपोर्ट से लेकर आधार तक कई दस्तावेज मिले…….

पुलिस टीम ने उसके किराये के मकान पर जाकर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उसके पास भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और नौवीं कक्षा की अंकसूची समेत कई दस्तावेज मिले। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान अतीक हुसैन ने इन दस्तावेजों को गलत तरीके से बनवाए जाने की बात स्वीकार की है। दस्तावेजों की वैधानिकता और उन्हें तैयार कराने से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

अब बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया……

बिलासपुर पुलिस द्वारा अतीक हुसैन के विरुद्ध बांग्लादेश डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने तक उसे रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा जा रहा है। साथ ही भारत में स्थित संबंधित बांग्लादेशी दूतावास को भी इसकी सूचना दिए जाने की बात पुलिस ने कही है। यह कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन और STF की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रशमीत कौर चावला के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक संजय शिंदे, जिला विशेष शाखा के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, आरक्षक कमल साहू और आरक्षक अभिषेक यादव शामिल रहे।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पुलिस की अपील……

बिलासपुर पुलिस ने अवैध रूप से निवासरत व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी व्यक्ति की पहचान, निवास या दस्तावेजों को लेकर संदेह होने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल इस नंबर पर सूचना दें। पुलिस के अनुसार अवैध घुसपैठ और बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल