BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में हॉकी के रोमांच को नई उड़ान देने के लिए हॉकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। हॉकी एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक चलेगी। लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी, जो मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता की लॉन्चिंग सेरेमनी के अवसर पर हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारी बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचे और प्रेस वार्ता के जरिए लीग की तैयारियों एवं आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की। आयोजकों के मुताबिक तीन दिनों तक होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। छह टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी उत्साह है। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता को बेहतर और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मैचों के दौरान खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क पर विशेष जोर रहेगा।

विजेता टीम को नगद पुरस्कार…..

हॉकी प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए नगद पुरस्कार के साथ विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने सांत्वना पुरस्कार समेत अन्य पुरस्कारों की भी व्यवस्था की है।

नई हॉकी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच……..

हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बिलासपुर में हॉकी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत खिलाड़ियों को सही मंच और अवसर देने की है। लीग के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा, जिससे उनके खेल कौशल को निखारने में मदद मिलेगी। आयोजकों ने कहा कि हॉकी प्रीमियर लीग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि बिलासपुर में हॉकी की गतिविधियों को मजबूत करना और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना भी है।

खेल प्रेमियों से मैदान पहुंचने की अपील…….

प्रेस वार्ता के दौरान हॉकी एसोसिएशन ने शहर के हॉकी प्रेमियों, खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। तीन दिन, छह टीमें और हॉकी के रोमांचक मुकाबले 25 सितंबर से बिलासपुर में हॉकी का जुनून मैदान पर नजर आएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...