BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

मस्तूरी! गैस सिलेंडर फटने से दंपति घायल..डायल 112 ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की ईगल-1 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोडकी में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने की घटना हुई। हादसे में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया, जबकि उसके पति के हाथ और पैर जल गए। मौके पर कोई परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे घायल दंपति को तत्काल मदद की आवश्यकता थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 टीम के आरक्षक अविनाश कश्यप और चालक विनय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनकी त्वरित कार्रवाई ने दंपति की जान बचा ली।

पुलिस अधीक्षक ने की सराहना……

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 112 टीम की तत्परता और मानवीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने टीम के सदस्यों को पुरस्कृत करते हुए उनके योगदान को सराहा।

SP ने की अपील…..

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति, अपराध, दुर्घटना या आवश्यकता होने पर डायल 112 पर संपर्क करें। बिलासपुर पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वे हर परिस्थिति में जनता की सहायता के लिए तत्पर हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...