BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ों की सौगात!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। एक दिन पहले 18.67 करोड़ के कार्यों के बाद गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र की रमतला, सेमरताल, सिंघरी, सरवनदेवरी, रानीगांव और लोफंदी ग्राम पंचायतों में कुल 13.94 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलापूजन एवं लोकार्पण किया गया। इन कार्यों में सड़क, शिक्षा, अधोसंरचना, डिजिटल सुविधा और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। दो दिनों में करीब 32.61 करोड़ के विकास कार्यों को गति मिलने से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास गतिविधियां बढ़ने का दावा किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने अध्यक्षता की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम पंचायत रमतला में 27 लाख की लागत से पांच विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें व्यावसायिक परिसर उन्नयन, प्राथमिक शाला भवन उन्नयन एवं शेड निर्माण, पंचायत भवन के पास अहाता निर्माण और शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। ग्राम सेमरताल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सेमरताल से नवापारा व्हाया आवासपारा तक 1.32 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना की लागत 124.12 लाख यानी करीब 1.24 करोड़ है। सड़क बनने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्राम पंचायत सिंघरी में 133.33 लाख यानी करीब 1.33 करोड़ की लागत से सात विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 0.90 किलोमीटर गौरव पथ, सीसी एवं नाली निर्माण, विद्यालय अहाता, नाली, सीसी सड़क और बालिका शौचालय सहित अन्य कार्य शामिल हैं। ग्राम सरवनदेवरी में 119.80 लाख यानी करीब 1.20 करोड़ की लागत से 17 विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इनमें मुक्तिधाम अहाता, मैदान समतलीकरण, तालाब पचरी, स्कूल प्रार्थना शेड, सांस्कृतिक मंच, आंगनबाड़ी उन्नयन, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, नाली एवं सीसी सड़क सहित 16.73 लाख की लागत से महिला सदन भवन का निर्माण शामिल है। ग्राम रानीगांव में 662.13 लाख यानी करीब 6.62 करोड़ की लागत से तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलापूजन किया गया। बैगीन मंदिर से मुक्तिधाम तक सीसी सड़क और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामुदायिक शेड निर्माण का भूमिपूजन हुआ। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कलमटीकर से भरदैया डीह व्हाया रानीगांव तक 6.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 636.63 लाख यानी करीब 6.37 करोड़ है। ग्राम लोफंदी में कुल 327.79 लाख यानी करीब 3.28 करोड़ के आठ विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण एवं शिलापूजन किया गया। यहां श्यामलाल के घर से कार्तिक के घर तक सीसी सड़क के लिए 5 लाख का भूमिपूजन हुआ। वहीं देवांगन समाज सामुदायिक भवन के पास छतयुक्त शेड, परमेश्वरी मंच, हाईस्कूल में कंप्यूटर कक्ष एवं लाइब्रेरी, अटल डिजिटल सेवा केंद्र, प्राथमिक शाला नवापारा में अतिरिक्त कक्ष और आदिवासी मंच सहित कई कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लोफंदी फोकटपारा से नवापारा तक 2.90 किलोमीटर सड़क के निर्माण का शिलापूजन हुआ। इस सड़क की लागत 275.79 लाख यानी करीब 2.76 करोड़ है।

विकास किसी जाति, धर्म या वर्ग की सीमा में नहीं बंधता……

कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, महतारी वंदन योजना और खाद्यान्न वितरण जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि विकास किसी जाति, धर्म या वर्ग की सीमा में नहीं बंधता। हमारा प्रयास है कि बेलतरा विधानसभा में विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल सुविधा और मूलभूत अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों की श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला महामंत्री जनक देवांगन, मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक, रत्नाकर मोनू श्रीवास, मणीदास मानिकपुरी, पवन हरिओम कश्यप, लक्ष्मी सिन्हा, योगेश्वर दुबे, अनिल पाण्डेय, दिनेश सिंह, अंकुर सिंह, मनोज पटेल, पोमन सिंह, यशवंत सिंह, प्रकाश कमल सेन, अंजनी गड़ेवाल, कुंती मेहर, संजीवनी सिंह, शैल कश्यप, सरपंच सकुंतला काछी, अयोध्या देवांगन, धनेत्तर सूर्यवंशी, दिव्या रूपेश कोरी, राजकुमार कोरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...