ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिषेक गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। रायपुर कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड दी....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पकड़ा। बताया गया कि वह दुबई से भारत पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद CBI उसे रायपुर लेकर पहुंची।

महादेव बुक के पैनल और फंडिंग नेटवर्क से जुड़ाव का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार अभिषेक कुमार की भूमिका महादेव बुक के पैनल कोऑर्डिनेशन और रकम जुटाने से जुड़ी रही है। CBI का आरोप है कि वह सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर इस नेटवर्क में काम करता था। जांच में कथित तौर पर यह जानकारी भी सामने आई है कि अभिषेक कुमार अवैध कमाई से दुबई में संपत्तियां खरीदने की गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। इन आरोपों और उसके कथित वित्तीय नेटवर्क को लेकर CBI अब उससे पूछताछ कर रही है।

रायपुर कोर्ट से मिली दो दिन की पुलिस रिमांड

हैदराबाद से ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाए जाने के बाद अभिषेक कुमार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने CBI को आरोपी की दो दिन की पुलिस रिमांड दी है। रिमांड के दौरान जांच एजेंसी आरोपी से महादेव ऐप के नेटवर्क, कथित वित्तीय लेनदेन, पैनल संचालन और दूसरे आरोपियों के साथ उसके संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है।

13 FIR के आधार पर जांच कर रही CBI

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज 13 FIR को आधार बनाकर CBI जांच कर रही है। जांच के दायरे में कथित तौर पर मुख्य प्रमोटर, पैनल ऑपरेटर और हवाला नेटवर्क से जुड़े लोग शामिल हैं। कुछ सरकारी कर्मचारियों के नाम भी मामले में आरोपी के तौर पर सामने आए हैं।

अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी से होंगे कई खुलासे

CBI की कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 100 आरोपियों के खिलाफ 8 चार्जशीट अदालत में दाखिल किए जाने की जानकारी दी गई है। अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी को महादेव ऐप से जुड़े नेटवर्क, फंडिंग और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!