BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे मांगने का आरोप, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम बिलासपुर की संपदा शाखा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर नगर निवासी प्रार्थी अजीत शुक्ला अपनी संपत्ति के नवीनीकरण संबंधी कार्य के लिए नगर निगम की संपदा शाखा के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी का कहना है कि उसे कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले मामले की शिकायत ACB तक पहुंची। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई। शुक्रवार को टीम ने बिलासपुर नगर निगम की संपदा शाखा में कार्रवाई करते हुए 10 हजार की रिश्वत राशि लेते लक्ष्मीकांत कोका को पकड़ लिया। ACB की कार्रवाई के बाद निगम की संपदा शाखा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में ACB द्वारा आरोपी कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले में रिश्वत की मांग और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...