ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

साइकिल विवाद में युवक की हत्या! जीजा-साले ने आधी रात में चाकू से गोदकर मार डाला, दोनों आरोपी गिरफ्तार…पढ़िए ख़बर…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के धमतरी में मामूली साइकिल विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात मराठा पारा इलाके में जीजा-साले ने एक युवक को घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ पांच वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी राजेश मरई के अनुसार, मृतक शंकर ढीमर (मराठा पारा निवासी) शुक्रवार रात करीब 11 बजे पड़ोसी के घर आयोजित छठी कार्यक्रम से लौट रहा था। रास्ते में वह मराठा मंगल भवन के पास पीपल के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान आरोपी कुई उर्फ मोनू गोंड़ और जन्मदेव सोरी वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर उससे झगड़ने लगे। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले शंकर और आरोपियों के बीच साइकिल को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार रात आरोपियों ने इसी बात को लेकर शंकर से बहस शुरू कर दी। बात बढ़ी तो दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने शंकर के सीने, पेट और जांघ पर चाकू से एक के बाद एक पांच वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने घायल शंकर को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद……..

पुलिस ने वारदात के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...