ChhattisgarhRaftaar News Cg

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, पर्ची कटाने की लाइन में माँ की गोद में मासूम ने तोड़ा दम…..

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल जिला अस्पताल खैरागढ़ की ओपीडी में एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया। इलाज के लिए पर्ची कटाने लाइन में खड़ी एक माँ की गोद में उसका एक वर्षीय मासूम ने दम तोड़ गया। यह घटना सुबह करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, टेकाडीह निवासी खेलन यादव का पुत्र तोमेश यादव 1 वर्ष, जन्म से ही कुपोषित था। गरीब परिवार मजदूरी और पशुपालन कर किसी तरह जीवन यापन करता है। बताया जा रहा है कि तोमेश को लंबे समय से सर्दी, खांसी और निमोनिया की शिकायत थी। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर माँ उसे लेकर सिविल जिला अस्पताल पहुंची थी। जैसे ही माँ पर्ची कटाने के लिए लाइन में खड़ी थी, अचानक बच्चे ने हरकत करना बंद कर दिया। अस्पताल स्टाफ ने तत्काल डॉक्टरों को बुलाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माँ, पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में मौजूद हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही शांतिदूत संगठन के सदस्य अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार की तत्काल आर्थिक मदद की। संगठन की मदद से मुक्तांजलि एक्सप्रेस के माध्यम से शव को गांव टेकाडीह पहुंचाया गया। शाम को गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। यह घटना ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है। आज भी कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी और जागरूकता के अभाव में समय पर उपचार नहीं करा पाते, जिसका खामियाजा निर्दोष जिंदगियों को भुगतना पड़ता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...