BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! GGU सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल: दो गुटों में जमकर मारपीट, छात्र बेहोश, वीडियो वायरल..विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) कोनी में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों में जबरदस्त झड़प हो गई। मारपीट के दौरान छात्राओं पर भी हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के समय कुलपति (VC) और अन्य शिक्षक मौके पर मौजूद थे, लेकिन कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। झगड़े में एक छात्र बेहोश हो गया, जिसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य छात्र भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।

VC की गाड़ी रोकने पर बढ़ा विवाद, बाहरी युवकों पर पिटाई का आरोप………

घटना के वक्त कुछ छात्र अपनी समस्याएं और मांगें कुलपति को बताने पहुंचे थे। उन्होंने VC की गाड़ी रोककर बातचीत की कोशिश की, लेकिन कुलपति गाड़ी में बैठकर निकल गए। तभी फिजिकल एजुकेशन विभाग के छात्रों और कुछ बाहरी युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।

छात्रों का आरोप – गुंडों को बुलाकर पिटवाया गया…….

घायल छात्रों के साथियों का आरोप है कि बाहरी गुंडों को बुलाकर शांतिपूर्वक बात करने आए छात्रों पर हमला करवाया गया। इस घटना से छात्रों में आक्रोश है और वे जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित छात्रों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है या फिर इसे दबाने की कोशिश की जाती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...