ChhattisgarhRaftaar News Cg

CHC में स्टाफ नर्स की संदिग्ध मौत, अस्पताल में हड़कंप, पुलिस ने हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर शुरू की जांच….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदाबाज़ार जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ड्यूटी के दौरान नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की स्टाफ नर्स अभिलाशा जान की रहस्यमयी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन से लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अभिलाशा जान मूल रूप से बग्लाभाठा (बिलाईगढ़) की रहने वाली थीं और पिछले दो साल से कसडोल CHC में सेवाएं दे रही थीं। जानकारी के मुताबिक, हादसा बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुआ। नर्स अपनी नाइट ड्यूटी पर थीं, तभी अचानक उनकी मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते पुलिस हत्या और आत्महत्या—दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। अचानक हुई मौत से अस्पताल स्टाफ सदमे में है। सहकर्मियों का कहना है कि अभिलाशा अपने काम को लेकर हमेशा गंभीर रहती थीं और किसी तरह की परेशानी या तनाव की बात कभी सामने नहीं आई। ऐसे में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कई सवाल खड़े कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचा। CHC की सुरक्षा व्यवस्था और नाइट ड्यूटी में स्टाफ की तैनाती पर भी सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों के अनुसार, कुछ देर पहले तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद नर्स के संदिग्ध अवस्था में मिलने की खबर सामने आई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!