ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

स्कूल से लौट रही 14 साल की छात्रा की हत्या: सूने मकान में ले जाकर बॉयफ्रेंड ने लोहे की रॉड से किया हमला..पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 14 वर्षीय छात्रा की उसके परिचित युवक ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने स्कूल से लौटते समय लड़की को एक सुनसान मकान में ले जाकर लोहे की रॉड से हमला किया और गला घोंटकर उसकी जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका नैंसी गौतम उम्र 14 वर्ष कक्षा आठवीं की छात्रा थी। वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह 8 बजे स्कूल गई थी और दोपहर 12:30 बजे स्कूल खत्म होने के बाद घर लौट रही थी। उसका भाई उसे बाजार में अकेले जाते हुए देखा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने दोपहर 2 बजे तक नैंसी के घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान परिजनों को नैंसी के एक दोस्त का संदेश मिला कि लोको कॉलोनी के एक मकान में उसका शव पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां छात्रा का शव खून से लथपथ मिला। घटनास्थल से खून से सना लोहे का रॉड बरामद हुआ। शव पर गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के गंभीर निशान थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वारदात बेहद क्रूरता से अंजाम दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा की पहचान 24 वर्षीय युवक वीरेंद्र कुमार से थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने साइबर टीम की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी……….

इस जघन्य अपराध पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी सजा दी जाएगी, जिससे भविष्य में कोई इस तरह की घटना करने से पहले सौ बार सोचे।

पुलिस जल्द करेगी खुलासा……..

पुलिस ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है और आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश