BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर कलेक्टर का निरीक्षण; अस्पताल, बस स्टैंड और महिला आजीविका केंद्र में सुधार के निर्देश…महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, रैन बसेरा का अवलोकन, गरीब यात्रियों को मिलेगी राहत, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार को लिंगियाडीह अस्पताल, तिफरा बस स्टैंड और महिला आजीविका केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने तिफरा बस स्टैंड के मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, छठ घाट के पास बन रहे टेलरिंग शेड और महिला आजीविका केंद्र का भी जायजा लिया। डीएमएफटी के तहत 4.68 करोड़ की लागत से आजीविका केंद्र और टेलरिंग शेड का निर्माण किया जा रहा है। 500 से ज्यादा शहरी गरीब महिलाओं को यहां रोजगार प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर ने केंद्र में सुविधाओं और निर्माण गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। उन्होंने मुख्य सड़क तक पक्की सड़क और सीसी रोड निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। लिंगियाडीह अस्पताल में कलेक्टर ने लेबर रूम, अतिरिक्त वार्ड और पुराने भवन के एलिवेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल को एनक्यूएएस मानकों के अनुसार उच्च स्तरीय सेवाएं देनी चाहिए। कलेक्टर पुराने बस स्टैंड पहुंचे और इमलीपारा में बने सुपर मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस कॉम्प्लेक्स में 63 दुकानें और 140 दोपहिया व 40 चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को कॉम्प्लेक्स के बेहतर संचालन के लिए दिशानिर्देश दिए। तिफरा बस स्टैंड में गरीब यात्रियों के लिए 50-50 सीट के दो रैन बसेरा बनाए गए हैं। कलेक्टर ने रैन बसेरा की सुविधाओं को देखा और इसे जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में बस स्टैंड की जलभराव समस्या हल हो चुकी है और पेयजल, बिजली और पंखे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश– 15 मई तक सभी कार्य पूरे हों….!

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बस स्टैंड की मरम्मत, सुधार और सौंदर्यीकरण कार्यों को 15 मई तक पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर यात्री सुविधाएं देने में कोई कोताही न बरती जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...