Raftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! जंगल में जुआ अड्डे पर पुलिस का ताबड़तोड़ छापा..11 जुआरियों से लाखों की जब्ती!.. विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नए साल की शुरुआत में रतनपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम कोरबी के जंगल में की गई, जहां नाले किनारे जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर उनके निर्देशानुसार एक विशेष टीम गठित की। टीम ने छापा मारकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया और मौके से 89000 रुपए नकद, 52 पत्तों की ताश, 23 मोटरसाइकिल व 11 मोबाइल फोन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में कई अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। पुलिस ने इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं भा.दं.सं. की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जुआ व अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नए कानूनों के तहत अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।

ये हैं पकड़े गए जुआरी……

01. लच्छीराम यादव निवासी कटघोरा,

02. सतीश शर्मा निवासी पाली,

03. मनोज कुमार कोल निवासी लाफा पाली,

04. विनोद प्रजापति निवासी जटगा कटघोरा,

05. मन्नू केंवट निवासी मझवानी बेलगहना,

06. कुलदीप भोई निवासी पोंड़ी पाली,

07. नैनसिंह गोंड़ निवासी पाली,

08. मनोज श्रीवास्तव निवासी पाली,

09. अजय दास निवासी जटगा कटघोरा,

10. सुदर्शन ताम्रकार निवासी रतनपुर,

11. मो. नाजिद निवासी नुनेरा पाली।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान………

निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, गजेन्द्र सिंह, आरक्षक महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, मालिक राम साहू, संजय यादव, गोविंदा जायसवाल, पवन ठाकुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...