ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया कोर्ट का फैसला

झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले में कोर्ट के फैसले का स्वागत किए जाने की बात कही है....

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित परिवार 26 सितंबर को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले में कोर्ट के फैसले का स्वागत किए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झीरम मामले में करीब 13 साल तक सुनवाई चली और इस दौरान 100 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने अपना निर्णय सुनाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इतने लंबे समय तक चली सुनवाई और गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद अदालत का फैसला आया है। ऐसे में कोर्ट के निर्णय का स्वागत होना चाहिए। झीरम पीड़ित परिवारों की प्रस्तावित दिल्ली यात्रा और राहुल गांधी से मुलाकात की रिपोर्ट भी सामने आई है।

कर्मवीर सिंह की नियुक्ति से संगठन को मिलेगी मजबूती

कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह संगठन में बदलाव की प्रक्रिया के तहत की गई नियुक्ति है। सीएम श्री साय ने कहा कि कर्मवीर के आने से प्रदेश भाजपा के संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के कार्यकाल का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पवन साय ने लंबे समय तक संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...