ChhattisgarhRaftaar News Cg

SECL कार्यालय में अर्धनग्न पहुंच गई आक्रोशित महिलाएं..खबर पढ़कर जानिए क्या हैं पूरा मामला!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कुसमुंडा स्थित एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बड़ी संख्या में भू-विस्थापित महिलाओं ने अर्द्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाएं हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर अपनी जमीन के बदले नौकरी देने की मांग कर रही थीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि एसईसीएल ने उनकी जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया, लेकिन अब तक रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। नाराज महिलाओं ने पहले भी खदान क्षेत्र में कई बार प्रदर्शन और हड़ताल की, मगर हर बार उन्हें नजरअंदाज किया गया। महिलाओं का यह भी कहना है कि बीते आंदोलनों के दौरान प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाते हुए करीब 20-25 लोगों को जेल भी भिजवा दिया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस बार भू-विस्थापितों ने खदान में प्रदर्शन के बजाय सीधे मुख्य कार्यालय का घेराव करते हुए वहां का कामकाज ठप कर दिया। उनका साफ कहना है कि जब तक सभी प्रभावित परिवारों को रोजगार नहीं दिया जाता, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन कार्यालय परिसर में ही जारी रहेगा। एसईसीएल प्रबंधन की ओर से फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि प्रदर्शन की खबर मिलते ही कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आंदोलन फिलहाल जारी है, जिससे कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...