ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी! लीलागर नदी में डूबने से किसान की मौत, परिजनों ने की तलाश..पत्नी ने पानी में देखा शव, पढ़िए पूरी खबर…….

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) लीलागर नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक शुक्रवार शाम खेत से घर लौटते समय लापता हो गया था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर उसकी पत्नी ने नदी में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत वार्ड 04 निवासी विक्रम कैवर्त्य उम्र 50 वर्ष का लीलागर नदी के किनारे खेत था, जहां वे परिवार के साथ सब्जी की खेती करते थे। शुक्रवार शाम 5 बजे वे खेत से घर जाने निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।

परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे विक्रम की पत्नी खेत में काम करने के बाद नदी में नहाने गई तो वहां एक शव औंधे मुंह पानी में तैरता दिखा। करीब जाकर देखने पर उन्होंने मृतक की पहचान अपने पति के रूप में की और तुरंत ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश