BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण; दूसरी शादी कर हुआ फरार..पुलिस से बचने छज्जे में छिपा आरोपी, पुलिस ने दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का झांसा देकर युवती का लगातार दैहिक शोषण करने और बाद में दूसरी शादी कर फरार हुए आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलकर छिप रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी अमन यादव उर्फ राजा (26), निवासी सरगांव, जिला मुंगेली ने युवती को शादी का झांसा देकर 21 अगस्त 2025 से उसका दैहिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी कर ली और पीड़िता से विवाह करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर 2 मई 2026 को सिरगिट्टी थाने में अपराध दर्ज किया गया था। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस को उसके ससुराल चोरभट्ठी कला में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने दबिश दी तो आरोपी घर के छज्जे में छिपा मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....