BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025: ड्यूटी के दौरान नशे में मिले पंचायत सचिव, तत्काल निलंबित!…पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा विकासखंड के ग्राम खैरखुण्डी के पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के महत्वपूर्ण कार्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकरियों के आदेशो का पालन नहीं करने पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के नाम निर्देशन केन्द्र पंचायत भवन लखराम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्युटी में कार्यरत पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे नशे की हालत में पाया गया। उक्त कृत्य के लिये मनहरण लाल सांडे, पंचायत सचिव को छ.ग. पंचायत आचरण नियम 1998 एवं छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से सीईओ जिला पंचायत द्वारा निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत खैरखुण्डी का अतिरिक्त प्रभार अशोक कुमार दुबे, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत परसाही जनपद पंचायत बिल्हा को सौंपा गया है। मनहरण लाल सांडे, पंचायत सचिव का मुख्यालय निलंबन अवधि में जनपद पंचायत बिल्हा निर्धारित रहेगा तथा उक्त अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...