बुढ़ादेव रथयात्रा बिलासपुर शहर की ओर…! महापौर, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों का मिला सहयोग…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का बुढ़ादेव रथयात्रा पुरे जिले भर में चल रहा है । गांव-गांव में जाकर कांसादान अभियान चलाया जा रहा है, वहीं संगठन के सदस्यों द्वारा बिलासपुर शहर में भी लोगों से समर्थन मांगा जा रहा है।

गौरतलब है कि संगठन द्वारा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सहयोग से राजधानी के बुढ़ातालाब में 70 फीट का विशाल सल्ला गागरा बुढ़ादेव प्रतिमा का स्थापना किया जाना है, जिसके लिए पुरा प्रदेश भर में पंचरतन धातु का संग्रह किया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक इस अभियान को ले जाने के लिए प्रत्यक्ष मुलाकात भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला महामंत्री परसराम यादव, जिला उपाधयक्ष अनिल पाली, शहर अध्यक्ष कृतज्ञ पटेल द्वारा अपने टीम लेकर महापौर, अनेक जनप्रतिनिधीयों व पार्षद से मुलाकात करके समर्थन मांगा गया। जिसे इस गणमान्य नागरिकों द्वारा अच्छा पहल बताये हुये हरसंभव मदद देने की बात कही गयी।

