Raftaar News Cg

बिलासपुर निवासी पुलिस जवान की दर्दनाक खुदकुशी: ट्रेन से कटकर दी जान, पढ़िए पूरी खबर…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में चौथी बटालियन के CAF जवान गंगाराम ध्रुव ने खुदकुशी कर ली। देर रात उन्होंने माढ़र इलाके में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को उनका शव दो टुकड़ों में मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, गंगाराम ध्रुव मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले थे और माना इलाके में किराए के मकान में रहते थे। रोज की तरह ड्यूटी खत्म करने के बाद वे रात 8 बजे घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से उनका पहचान पत्र मिला, जिससे उनकी पहचान CAF के जवान के रूप में हुई। मृतक जवान चौथी बटालियन में तैनात था और टिफिन वितरण करने वाली गाड़ी भी चलाता था। घटना की सूचना उनके परिवार और बटालियन को दे दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद उनके गृह ग्राम भेज दिया। जवान के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...