BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! टावर के निवासियों का चुनाव बहिष्कार, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप…बहिष्कार का बैनर टांगा, नेताओं का प्रवेश वर्जित, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम चुनाव से पहले वार्ड क्रमांक 44, शंकर नगर स्थित वैशाली टॉवर के 38 परिवारों ने मतदान का बहिष्कार करने का फैसला किया है। रहवासियों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने कॉलोनी की बाउंड्री तोड़ दी, जिससे सुरक्षा संबंधी गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। निवासियों ने बताया कि रिटायर्ड रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक आर. जे. मिश्रा द्वारा अवैध रूप से बाउंड्री तोड़ी गई थी, जिसकी शिकायत अगस्त और सितंबर 2023 में की गई थी। इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छह महीने पहले सीमांकन किया गया था, लेकिन तहसीलदार की रिपोर्ट अब तक लंबित है, जिससे मामला अटका हुआ है।

बहिष्कार का बैनर टांगा, नेताओं का प्रवेश वर्जित……..

समस्या का समाधान न मिलने से नाराज रहवासियों ने कॉलोनी में चुनाव बहिष्कार का बैनर टांग दिया है और नेताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। प्रचार के लिए आने वाले प्रत्याशियों के लिए गेट तक नहीं खोला जा रहा है। गौरतलब है कि वैशाली टॉवर, बीजेपी की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के घर के पास ही स्थित है। इसके बावजूद रहवासियों की समस्या का अब तक हल नहीं निकल पाया है। निवासियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे मतदान नहीं करेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश