Raftaar News Cg

पाटनवार कुर्मी क्षत्रिय सर्व समाज के सामुदायिक भवन का हुआ शिलान्यास, 30 लाख की लागत से होगा भवन का निर्माण

30 लाख की लागत से बनेगा पाटनवार कुर्मी क्षत्रिय भवन

सीपत:-(प्रांशु क्षत्रिय) नरगोड़ा मेन रोड में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पाटनवार कुर्मी क्षत्रिय सर्व समाज के सामुदायिक भवन का बुधवार को शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्यतिथि छ.ग. राज्य अपैक्स बैंक के चेयरमेन बैद्यनाथ चंद्राकर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने की। वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में छ.ग. विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष एवं मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, पुर्व विधायक दिलीप लहरिया, छग क्षत्रिय कुर्मी चेतना मंच अध्यक्ष लक्ष्मी गहवई, कुर्मी क्षत्रीय सेवा समिति अध्यक्ष रमेश कौशिक, पाटनवार कुर्मी क्षत्रीय समाज बिलासपुर अध्यक्ष ईश्वर पाटनवार, जनपद सदस्य श्रीमती मेघा सुनील भोई, जिला कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, महासचिव कृष्ण कुमार पाटनवार, सिद्धेश्वर पाटनवार एवं जिला सूर्यवंशी समाज बिलासपुर के कोषाध्यक्ष मनोज खरे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विधिवत पूजा अर्चना के बाद भवन का भूमिपूजन किया गया। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्राकर ने कहा अगर हमारे समाज की नींव मजबूत है और एकता है तो एक नहीं कई भवनों का निर्माण हो सकता है, उन्होंने कहा सीपत से पिछले 40 वर्षों के लंबे समय का नाता है, अब कुर्मी समाज के भवन बनने से यह रिश्ते और भी गहरी हो जाएगी। सामुदायिक भवन पाटनवार समाज का हृदयस्थल बनेगा व समाज ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने कहा कि बिटकुला में एक कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगो ने मुझसे नरगोड़ा रोड में पाटनवार कुर्मी समाज भवन के लिए जमीन मांगी थी। जिस पर मैने समाज को जमीन देने का आश्वासन दिया था। आज मैंने पाटनवार समाज की मांगो को पूरा करते हुए भवन के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है, भवन के लिए सीपत और नरगोड़ा के मध्य की जमीन इसलिए उपलब्ध कराई गई है, ताकि सीपत के साथ-साथ नरगोड़ा वालो को भवन का उपयोग करने में सुविधा मिल सके। क्षेत्रीय विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने अपने उद्बोधन में कहा की पाटनवार कुर्मी क्षत्रिय समाज भवन बनाने की रचना धनिया के एक कार्यक्रम में बनाया गया था वहां मैने समाज के भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा कर चुका हूं, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में मैंने विधायक मद से कुछ ना कुछ दिया है, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, क्षेत्र में जरूरतें ज्यादा है, लेकिन फंड कम है, विधायक ने पाटनवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के भवन में आहाता निर्माण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन सतीश पाटनवार ने किया। इस अवसर पर बुटन पाटनवार, बलराम पाटनवार, मदनलाल पाटनवार, धनिया सरपंच तुषित पाटनवार, उमेश चंद्राकर, दुर्गा तिवारी, प्रीति पाटनवार सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने जमीन स्वीकृत करने उपाध्यक्ष धीवर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार जताया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर हादसा; शिवनाथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत...तीन दोस्त बाल-बाल... टीन शेड में दौड़ा करंट बना जानलेवा; सर्विस वायर में करंट फैलने से 47 वर्षीय सफाईकर्मी की मौत! बिलासपुर; पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह आज: रेस्ट हाउस पचपेड़ी में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, विधाय... बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन: 4 घंटे में समंदर तक पहुंच बनाएगा नया कॉरिडोर; रायपुर–विशाखापट्टनम इ... बिलासपुर; बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 162 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर; सकरी बाईपास पर भीषण हादसा... ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक क... बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड से सटोरिया धराया; 14,500 रुपये जब्त, सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार! बारात में बवाल: बाजा बजाने को लेकर विवाद; लाठी-डंडों से हमला एक गंभीर, 4 आरोपी गिरफ्तार! दुर्ग में धारदार हथियार से हमला: अवैध संबंधों के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव देसी शराब जब्त, आरोपी रंगे हाथ गि...