BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! कांग्रेस नेता त्रिलोक का तीखा तंज: न लॉलीपॉप चूसा, न किसी को चुसा**!.. वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कांग्रेस पार्टी में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। टिकट न मिलने के बावजूद नामांकन दाखिल करने वाले कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने आखिरकार शुक्रवार को पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। पहले से ही उनके नाम वापसी की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो आखिरकार सच साबित हुईं। नामांकन के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी को “अमर अग्रवाल का दलाल” बताने वाले अपने बयान पर त्रिलोक श्रीवास ने खेद भी जताया। लेकिन राजनीतिक बयानबाजी यहीं नहीं रुकी—उन्होंने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को “गीता ज्ञान” देते हुए इशारों-इशारों में रावण तक कह दिया। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने नाम वापसी के बदले कौन सा “लॉलीपॉप” दिया है, तो त्रिलोक श्रीवास ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा—”ना तो मैं लॉलीपॉप चूसता हूँ और ना ही किसी को चुसाता हूँ।” उनके इस अजीबोगरीब बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी मतभेद क्या नया मोड़ लेते हैं और त्रिलोक श्रीवास के इस बयान का चुनावी गणित पर क्या असर पड़ता है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...