BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, धारदार तलवार जब्त कर आरोपी को भेजा जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में लोगों को तलवार लहराकर डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक निगरानी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत सीपत पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गुड़ी निवासी सत्यनारायण सूर्यवंशी (36) हाथ में धारदार तलवार लेकर गांव में लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से धारदार तलवार बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की और उसे जेल भेज दिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

सत्यनारायण सूर्यवंशी, पिता विश्वनाथ सूर्यवंशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गुड़ी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...