BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में होगा विसर्जन, शोभायात्रा-जुलूस के लिए रूट तय!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गणेश विसर्जन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने विस्तृत रूट प्लान और ट्रैफिक गाइडलाइन जारी की है। गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा, झांकी और जुलूस के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कुछ रास्तों को परिवर्तित किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर यातायात पुलिस ने गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर विसर्जन व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस दौरान समितियों से पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर तैनात रखने की अपील की गई, ताकि भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था संभाली जा सके।

दो स्थानों पर होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन…….

यातायात पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष भी पचरी घाट हैप्पी स्ट्रीट और छठ घाट सरकंडा को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित किया गया है। सरकंडा और मोपका क्षेत्र से आने वाली झांकियों एवं जुलूसों को छठ घाट की ओर जाने की अपील की गई है। वहीं कोतवाली, सिविल लाइन, तोरवा, तिफरा समेत शहरी क्षेत्र से आने वाली गणेश प्रतिमाओं को पचरी घाट में विसर्जित करने की व्यवस्था की गई है।

इन प्रमुख मार्गों से निकलेगी शोभायात्रा…….

गणेश विसर्जन के लिए शोभायात्रा, झांकी और जुलूस के प्रमुख मार्गों में देवकीनंदन चौक, राघवेंद्र तिराहा, सिम्स चौक, कोरोना चौक, मिशन चौक, अमरनाथ गोल बाजार चौक, कोतवाली चौक, जवाली नाला चौक, हटरी चौक, पचरी घाट और गांधी चौक शामिल हैं। इन मार्गों पर पर्याप्त संख्या में यातायात एवं पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

इन इलाकों में रहेगा मार्ग परिवर्तन……. 

आम नागरिकों की सुविधा के लिए पेट्रोल पंप, सिम्स चौक के कनेक्टिंग मार्ग, लखीराम ऑडिटोरियम मार्ग, मिशन चौक, कोरोना चौक, काली मंदिर खापरगंज, तेलीपारा रोड, लालबहादुर शास्त्री-वाल्मीकि चौक, जवाली पुल चौक, लाइफ केयर हॉस्पिटल मार्ग, गांधी चौक और जूना बिलासपुर सहित विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार वाहन प्रवेश प्रतिबंधित अथवा मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि विसर्जन और शोभायात्रा के दौरान इन मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न जाएं तथा यातायात अधिकारियों और जवानों के निर्देशों का पालन करें।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल…….

गणेश विसर्जन के दौरान शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने नागरिकों से छोटे वाहनों और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम रहेगा और विसर्जन व्यवस्था के साथ आम नागरिकों का आवागमन भी सुचारू बना रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...