BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप ने बच्ची को बनाया शिकार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में एक दर्दनाक हादसे में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली करीब साढ़े 9 साल की बच्ची की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। बच्ची रात में घर के अंदर बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान घर में घुसे सांप ने उसे डस लिया। परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 की रात करीब 7:55 बजे ग्राम कुकुर्दीकला निवासी सुधा साहू, पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू (करीब 9.5 वर्ष) अपने घर में बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घर में ही पकड़ा गया सांप…….

घटना के बाद परिजनों ने सांप को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सांप की पहचान कोबरा के रूप में की जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित स्तर से होना बाकी है। घटना की सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घर में सो रही बच्ची की सांप के डसने से मौत की घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...