BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर तंत्र से खुला चोरी का राज; दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के सैदा में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पूछताछ में दोनों ने मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, योगेन्द्र कुमार ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 सितंबर की शाम करीब 7 बजे काम से लौटने के बाद उसने अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EN 8728 घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 4 बजे उठकर देखा तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 875/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए दोनों आरोपी………

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से दो संदिग्ध युवकों के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने मयंक उपाध्याय (21), निवासी सैदा और हर्ष वैष्णव उर्फ अवि (19), निवासी दीनदयाल कॉलोनी सैदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने मिलकर घटना के समय योगेन्द्र ध्रुव की मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर मयंक उपाध्याय के कब्जे से करीब 12 हजार रुपये कीमत की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। मामले में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त अपराध साक्ष्य मिलने पर दोनों को 22 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है। कार्रवाई में सकरी थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...