ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठन में बड़ा बदलाव

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बुधवार को बड़ा सांगठनिक बदलाव हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। नई सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से की गई इन नियुक्तियों के साथ छत्तीसगढ़ संगठन में लंबे समय से रिक्त चल रहे प्रदेश प्रभारी के पद पर भी नई जिम्मेदारी तय हो गई है। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी पद पर नई नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था।

स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

स्मृति ईरानी भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में प्रमुख संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अगस्त 2026 में नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था। भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में स्मृति ईरानी के साथ कई अन्य नेताओं को भी नई जिम्मेदारियां दी गई थीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...