BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

गाज गिराने से सीआरपीएफ जवान & सरपंच की मौत, शोक की लहर, पढ़िए पूरी खबर…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश के बीजापुर और जशपुर जिलों में गाज गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इन घटनाओं में बीजापुर में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि जशपुर में एक सरपंच की जान चली गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीजापुर जिले के सीआरपीएफ मुदवेंडी कैम्प में तैनात बस्तर बटालियन के जवान कमलेश हेमला की गाज की चपेट में आने से मौत हो गई। वह संतोषपुर निवासी थे और गश्त पर निकले थे कि अचानक गाज की चपेट में आ गए। जवान के शव को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के रौनी ग्राम पंचायत में मवेशी चराते समय गाज गिरने से सरपंच रामवृक्ष राम की मौत हो गई। इस घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्हें बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सरपंच की मौत और उनकी पत्नी की गंभीर स्थिति से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...