BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली रफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को बुधवार को बड़ी रफ्तार मिली। क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों डंगनिया, खैरा (ड), बसहा, लिम्हा और कोरबी में कुल 18 करोड़ 67 लाख 2 हजार की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों का शिलापूजन किया गया। इन कार्यों में सड़क निर्माण के साथ उपस्वास्थ्य केंद्र, सीसी रोड, सामुदायिक भवन, शौचालय, मुक्तिधाम, मंच, पचरी, आहाता निर्माण और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने की। जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक एवं जिला पंचायत सभापति अनुसुईया जागेंद्र कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

लिम्हा में 10.10 किमी सड़क को मंजूरी……..

विकास कार्यों में सबसे बड़ी सड़क परियोजना ग्राम पंचायत लिम्हा में है। यहां खोंधरा मेन रोड से पटपरी तक 10.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 10.25 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस सड़क के शिलापूजन को क्षेत्र की ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डंगनिया और बसहा में भी सड़क निर्माण……

ग्राम पंचायत डंगनिया में मेन रोड डंगनिया से बगीचापारा तक 2.70 किलोमीटर सड़क का निर्माण 249.85 लाख की लागत से होगा। वहीं बसहा से नवाडीह कड़री तक 0.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण 75.69 लाख की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया जाएगा। बसहा पंचायत में कुल 142.93 लाख के अन्य विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।

कोरबी में 3.73 करोड़ के काम………..

ग्राम पंचायत कोरबी में 373.20 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं सड़क परियोजना का शिलापूजन किया गया। इनमें सामुदायिक भवन में आंगन निर्माण, सीसी रोड, सामुदायिक शौचालय, दुकान एवं प्रतीक्षालय सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इसके अलावा कोरबी से हरदीपारा तक 3.90 किलोमीटर सड़क का निर्माण 349.52 लाख की लागत से किया जाएगा।

खैरा में स्वास्थ्य और जनसुविधाओं पर जोर…….

ग्राम पंचायत खैरा (ड) में 75.91 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इनमें शेवाबाड़ी में उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए 29.51 लाख, बालिका शौचालय, सामुदायिक भवन, आहाता एवं सीसी रोड सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

विधायक बोले—गांव की जरूरत के अनुसार होगा विकास……..

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। बेलतरा विधानसभा में भी विकास की प्राथमिकता गांवों की जरूरत के आधार पर तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि लिम्हा, डंगनिया, कोरबी और बसहा में प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। बेहतर सड़कें बनने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। विधायक ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बेलतरा विधानसभा का कोई भी गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे और विकास कार्यों का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, जिला पंचायत सभापति अनुसुईया जागेंद्र कश्यप सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...