BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

सावधान: बिलासपुर; HMPV की दस्तक! तीन साल का बच्चा संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में HMPV का पहला मामला सामने आया है। कोरबा निवासी तीन वर्षीय बच्चा इस वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिसका इलाज बिलासपुर के निजी अस्पताल में जारी है। रायपुर के एम्स से आई जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सावधानी बरतते हुए, संक्रमित बच्चे के परिजनों को भी निगरानी में रखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले सहित कोरबा मे भी में अलर्ट जारी कर दिया है और संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे को 27 जनवरी को मामूली सर्दी-खांसी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह जिले में HMPV का पहला मामला है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। वही बच्चे की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने नहीं आई है। इस केस के सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने लोगो से सतर्क रहने और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...