BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

राज्यपाल रमेन डेका कल बिलासपुर दौरे पर..अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में कुलपतियों के सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 21 फरवरी को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रायगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर दोपहर 2 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। राज्यपाल का आगमन अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में होगा। इसके पश्चात वे दोपहर 3 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कुलपतियों के सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन का विषय “ट्रांसफॉर्मिंग यूनिवर्सिटीज फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट” रखा गया है, जिसमें उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, समग्र विकास और संस्थागत नवाचार पर मंथन किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल शाम 4 बजे बिलासपुर से चंदखुरी, जिला मुंगेली के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे शाम 5:15 बजे चंदखुरी से रायपुर स्थित लोकभवन के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...